Parampradhan sharan mein tere ( परमप्रधान शरण में तेरे ) Jesus Hindi Worship Song Lyrics

 



''परमप्रधान शरण में तेरे" यीशु मसीह की हिंदी आराधना


परमप्रधान शरण में तेरी  
मैं सदा रहूँगा  
सर्वशक्तिमान छाया में तेरी  
मैं बना रहूँगा  

ऐ मेरे खुदा – हुज़ूरी में तेरी  
पाऊँ मैं पनाह – हर पल हर दिन  

येशुआ येशुआ (2x)

रातों में डर जो सताए मुझे  
या तीर जो दिन के वक्त चले  
तबाही अंधेरों में फहले अगर  
या कोई बीमारी लाए फ़िक्र  

मैं न डरूंगा – न घबराऊँगा  
यहोवा रफा – भरोसा है मेरा (2x)  

येशुआ येशुआ (2x)

चाहे हजारों गिरे मेरे हर तरफ  
लाखों भी चाहे फना हो अगर  
गहरा अँधेरा हो चारों तरफ  
या मौत का डर तड़पाए अगर  

मैं न डरूंगा – न घबराऊँगा  
यहोवा निस्सी – भरोसा है मेरा (2x)  

येशुआ येशुआ (2x)

जो चाहे तुझे – तू सम्भाले उन्हें  
जो जाने तुझे – तू उठाए उन्हें (2x)  
जो पुकारे तुझे – तू सुनता उन्हें  
मुसीबतों में – तू साथ रहे (2x)  

मेरी हर लड़ाई – जीताई तूने  
अपने फज़ल से – भरा है मुझे (2x)  

येशुआ येशुआ (2x)

मैं न डरूंगा – न घबराऊँगा  
यहोवा शलोम – भरोसा है मेरा (2x)


👇👇👇👇👇
Download Lyrics

Post a Comment

0 Comments