"जब से तू मिल गया है, मसीह नासरी" यीशु मसीह का हिंदी भजन
जब से तू मिल गया है,
मसीह नासरी और ख्वाहिश नहीं,
कुछ पाने की (2x2)
कोई पागल कहे,
या दीवानी कहे
हमें परवाह नहीं जमाने की जब से तू मिल ... पाने की
1) लोग जितने भी,
जिंदगी में आते रहे करके बातें वो दिल को दुखाते रहे (2x2)
तेरा सुनके कलाम,
मिला दिल को आराम अब फिकर नहीं किसी ताने की
जब से तू मिल ... पाने की
2) तेरे वचनों से,
जिंदगी नई मिल गई
मुरझाई कली,
फिर से खिल गई (2x2)
अब दूंगी गवाही,
मैं खुल के तेरी न जरूरत है कुछ भी छुपाने की जब से तू मिल गया ... पाने की
3) मैं दीवानी तेरी,
नासरी हो गई
तेरी प्यारी सी बातों में हूँ खो गई (2x2)
चाहे जाए जमाना मुझे छोड़ कर
नहीं फिकर किसी के भी जाने की
कोई पागल कहे.....
जब से तू मिल गया....

0 Comments