Zinda Khuda hai hamara ( जिंदा खुदा है हमारा ) Hindi Jesus Song Lyrics

 

Zinda Khuda hai hamara ( जिंदा खुदा है हमारा ) Hindi Jesus Song Lyrics

"जिंदा खुदा है हमारा" यीशु मसीह का हिंदी भजन

चाँद सूरज की परस्तिश
हम नहीं करते,
दुनिया की माबूदों के
आगे नहीं झुकते।

क्योंकि जिंदा खुदा है हमारा,
जिंदा खुदा है हमारा।

1) खुशखबरी फैलाएँगे,
रूह में बढ़ते जाएँगे,
खोए सब इंसानों को,
पास यीशु के लाएँगे।
शैतान के तूफानों से
हम नहीं डरते
क्योंकि जिंदा...

2) जब सिताइश होती है,
रूह की बारिश होती है,
यीशु तेरी हजूरी में
रूह की जुंबिश होती है।
तेरी कुव्वत से खाली
हम नहीं रहते।
क्योंकि जिंदा...

3) जब तेरी रहमत होती है,
नाकाम मक़ाम मिल जाते हैं,
यीशु तेरी रहमत से
दुआ कबूल हो जाती है।
तेरे मजमे से खाली
हम नहीं जाते।
क्योंकि जिंदा...

👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments