मै जो हूँ सो हूँ तेरे साथ हूँ
तू पानी पे चल जाए ,
अंगारों पे गिर जाए
तू तूफ़ान से टकराए ,
या लहरों से लड़ जाए
मै जो हूँ सो हूँ तेरे साथ हूँ
तुझे छोडूगा न त्यागूँगा
हर पल तेरे साथ मै रहूँगा
मै जो हूँ सो हूँ ........
1. तेरे बाएँ गिरेंगे हजार
तेरे दाएं गिरें दस हजार
कोई विपत्ति तुझे
छू भी न पाएगी
तुझे छोडूगा न त्यागूँगा
2. तेरे आगे लाल समुन्दर हो
तेरे पीछे फिरोंन की सेना हो
हिम्मत तू कभी न हारना
हौसला कभी न छोडना
तुझे छोडूगा न त्यागूँगा
