Ae Yehova mere baadshah ( ऐ यहोवा मेरे बादशाह हम्द मैं तेरी करुँ ) Hindi Jesus Song Lyrics

 



ऐ यहोवा मेरे बादशाह हम्द मैं तेरी करुँ


ऐ यहोवा मेरे बादशाह
हम्द मैं तेरी करुँ (2x2)
तू है परस्तिश के काबिल खुदा
हम्द मैं तेरी करुँ (2x2)

मेरे खुदावंद तेरी सना मैं
ज़िन्दगी भर गाऊँगा (2x2)
क्योंकि जिन्दा खुदा है तू मेरा
जिन्दा खुदा है तू मेरा (2x6)
ए यहोवा मेरे बादशाह....

1) रूह में बढ़ता जाऊँगा
गीत सना के गाऊँगा (2x2)
कैसे भी हालातों में
महिमा तेरी गाऊँगा (2x2) (4x1)
डर नहीं तूफानों का मुझे
तू जो संग है रूबरू (2x2)
मेरे खुदावंद तेरी सना....
ए यहोवा मेरे बादशाह....

2) जब सिताइश होती है
रूह की बारिश होती है (2x2)
यीशु तेरी हजूरी में
रूह की जुम्बिश होती है (2x2) (4x1)
अपनी कुव्वत से मेरे खुदा
रूह मेरी भर दे (2x2)
मेरे खुदावंद तेरी सना मैं......