भजले भजले भजले यशु नाम
भजले भजले भजले भजले
भजले यशु नाम - 2x3=6
यीशु नाम में है मुक्ति
यीशु नाम में है शक्ति
यीशु नाम में है मुक्ति
यशु नाम में है शक्ति
तो भजले......
हम ना डरेंगे अब शैतान से
जिएंगे जीवन बड़ी शान से
मारेंगे, पीटेंगे, भगाएंगे
शैतान को यशु के नाम से
इतना सामर्थी है यीशु नाम
उस नाम को करो सलाम
तो भजले........
डरना नहीं, यीशु साथ है
सर पर तेरे उसका हाथ है
जी ले ये जीवन अब बिंदास तू
चाहे कोई भी हालात है
यशु नाम से नाता जोड़ ले
दुनिया की टेंशन छोड़ दे
तो भजले.......
