Tera ek vachan ( तेरा एक वचन ) Hindi Jesus Worship Song Lyrics

 

Tera ek vachan ( तेरा एक वचन ) Hindi Jesus Worship Song Lyrics

 "तेरा एक वचन" यीशु मसीह का हिंदी भजन 

हे सृजनहार , हे पालनहार
सृष्टि के आधार , करुणा तेरी है अपार

तेरा एक वचन है काफी
हालात बदल जाएंगे
यीशु एक वचन है काफी
मेरे हाल सुधार जाएंगे

तेरा एक वचन, यीशु एक वचन
तेरा एक वचन, सिर्फ एक वचन

1) बेजान थी सारी पृथ्वी
तेरे वचन से निखरी (2x2)
तूने कहा और हो गया -2
तू कहेगा अभी और हो जाएगा
प्रभु धन्य ये जीवन हो जाएगा
तेरा एक वचन, यीशु ....

2) बीमार हुए सब चंगे
यीशु तेरे एक वचन से (2x2)
तेरे वचन की शक्ति से -2
चंगाई मुझे भी मिल जाएगी
मुरादें पूरी हो जाएगी
तेरा एक वचन, यीशु ....

3) मेरी दुआ तू सुनले खुदा
अपनी दया बरसा दे (2x2)
तुझपर भरोसा है मेरा -2
तेरे वादे सच्चे है खुदा
वे पूरे होते है सदा
तेरा एक वचन, यीशु ....

सृष्टि को रचने वाले वचन
सामर्थी, अटल, यीशु तेरा वचन
तेरा एक वचन, यीशु ....
तेरा वचन है काफी
तेरा एक वचन, यीशु ....

ए खुदा -2
मेरे जिंदा खुदा
ए जलाली खुदा (2x2)
तेरा एक वचन, यीशु .... 

👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments