Tera hi bharosa hai ( तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है ) Hindi Jesus Song Lyrics

 

Tera hi bharosa hai, tera hi sahara hai ( तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है )  Hindi Jesus Song Lyrics

"तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है" यीशु मसीह का हिंदी भजन

तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है
जब से मेरे यीशु जी मैंने तुझको पुकारा है

1) तू हमको अदा करता, सांसें इन हवाओं से
तेरा ही रहम रखता, महफूज़ बलाओं से
बिन तेरे नहीं अपना एक पल भी गुज़रा है
जब से मेरे यीशु ....
तेरा ही भरोसा है ....

2) जो बीज कभी मैंने, आंसुओं से बोया है
ये याद है फल उसका, मैंने नहीं खोया है
हस्ती का मेरे रूप, तुमने ही सवार है
जब से मेरे यीशु जी मैंने तुझको पुकारा है
तेरा ही भरोसा .....

3) जब मैं नहीं लड़ पाता, आई हुई आफत से
तू मुझको बचाता है, आसमानी ताकत से
दुश्मन से मुझे मिलता, फौरन छुटकारा है
जब से मेरे यीशु जी ....
तेरा ही भरोसा है ....

4) अनजाने या जाने में, जो मुझसे खता‍एं हुई
था पाने के मैं लायक, फिर भी न सजाएं हुई
जो बहता लहू तेरा, मेरा वो कफफारा है
जब से मेरे यीशु जी .....
तेरा ही भरोसा है ....
👇👇👇👇👇
 

Post a Comment

0 Comments