"मीठा नाम यहोवा का" यीशु मसीह का हिंदी भजन
मीठा नाम यहोवा का
मेरे दिल में बस जाए (2x2)
यीशु राजा के खजाने से
मुझे बरकत मिल जाए (2x2)
1) मेरा कल भी यहोवा है
मेरा आज यहोवा है (2x2)
छुपने की जगह भी वो
मेरा बल भी यहोवा है (2x2)
तेरे बचनों पे चलूं तो
मेरा जीवन बदल जाए (2x2)
मीठा नाम यहोवा का ......
2) मेरे मन को बदल तूने
तुझे सोच समझ पाऊं (2x2)
इन पापों के समंदर से
मैं बाहर निकल जाऊं (2x2)
मेरे हर एक कामों में
मुझे यीशु ही नजर आए (2x2)
मीठा नाम यहोवा का ......
3) प्रभु रख तू संभाल के
कभी छल न कपट आए (2x2)
सोटे लाठी वाले ताड़ना से
मुझे कभी न घमंड आए (2x2)
सारे उमर हो तेरे लिए
तेरे साथ गुजर जाए (2x2)
मीठा नाम यहोवा का .....
👇👇👇👇👇
0 Comments