Karenge karenge hum parastish ( करेंगे करेंगे हम परस्तिश ) Jesus Song Lyrics

 



करेंगे करेंगे हम परस्तिश


करेंगे करेंगे हम परस्तिश
दिल की गहराई से 
करेंगे करेंगे हम परस्तिश
रूह और सचाई से 
हल्लेलुया… हल्लेलुय.. हलेलुया.....

तूफान थमाए यीशु लंगड़े चलाए यीशु
मुर्दे जिलाए यीशु जीवन दिलाए यीशु
कौन हैं जो ना डरेगा तेरी खुदाई से 

हाथ बढ़ाए यीशु तुझको बुलाए यीशु
पाप मिटाए यीशु गम को भगाए यीशु
पाक वो करता गुनाह और सारी बुराई को

फतह दिलाए यीशु बदला दिलाए यीशु
शैतान को पल में ही मार गिराए यीशु
हत्यार ले हम रूहानी डरे ना लड़ाई से